बेटी के जन्म के चंद घंटे बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप

बेटी की जन्म के चंद घंटे बाद महिला की मौत हुई। मायका पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 01:09 AM (IST) Updated:Sat, 15 Feb 2020 06:03 AM (IST)
बेटी के जन्म के चंद घंटे बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप
बेटी के जन्म के चंद घंटे बाद महिला की मौत, हत्या का आरोप

संवाद सूत्र, मदनापुर :

बेटी की जन्म के चंद घंटे बाद महिला की मौत हुई। मायका पक्ष ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीरपर मुकदमा दर्ज किया है।

मदनापुर थाना के दौलतपुर गांव निवासी लक्ष्मण कुशवाहा की 22 वर्षीय पत्नी राजरानी ने गुरुवार रात सामुदायिक स्वास्थ केंद्र(सीएचसी) पर बेटी को जन्म दिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजन पहले जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें हालत गंभीर देखकर बरेली रेफर किया। बरेली लाते समय रास्ते में उनकी मौत हुई। मृतका के पिता कांट थाना के गांव ककरघटा निवासी फूलसिंह ने दहेज हत्या का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बेटे की भी हो गई थी मौत

लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि पांच साल पहले राजरानी से शादी हुई। एक वर्ष पहले बेटे हुआ, जिसकी कुछ दिन बाद मौत हो गई।

------

मृतका के पिता तहरीर पर सास मिथलेशा, ससुर विक्रम कुशवाहा, पति लक्ष्मण कुशवाहा पर मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

धनंजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक

chat bot
आपका साथी