UP News: उड़ान को तैयार दो विमानों को अचानक किया निरस्त, यात्रियों का प्रदर्शन; पुणे और दुबई को रवाना होना था विमान
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार दो विमानों को अचानक निरस्त कर दिया गया। पायलट भी रनवे पर आने को तैयार था।। एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत के नाम पर दोनों विमान निरस्त किए गए। इससे नाराज यात्रियों ने विमान से उतरने से मना कर दिया। देर रात तक एयरपोर्ट पर हंगामा होता रहा। देर रात आठ विमानों को निरस्त किया गया है।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने को तैयार दो विमानों को अचानक निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट पर रनवे मरम्मत के नाम पर दोनों विमान निरस्त किए गए।
आकाश अंबानी के लिए रोका गया था काम
इससे नाराज यात्रियों ने विमान से उतरने से मना कर दिया। देर रात तक एयरपोर्ट पर हंगामा होता रहा। वहीं कुछ दिन पहले आईपीएल मैच देखकर चार्टर विमान से वापस लौट रहे आकाश अंबानी के लिए रनवे मरम्मत के काम को दो घंटा रोका गया था।
गुरुवार रात 9.45 बजे लखनऊ से पुणे और रात 9.50 बजे लखनऊ से दुबई के विमान को उड़ान भरना था। बीती 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक रनवे को चौड़ा करने और मजबूती प्रदान करने के लिए रात 9.30 से सुबह 5.30 बजे तक उड़ानों के ऑपरेशन पर रोक लगी हुई है। इसके लिए देर रात के आठ विमानों को निरस्त किया गया है।
इस कारण उड़ान को निरस्त किया
पुणे और दुबई के विमान में यात्री बोर्डिंग और सिक्योरिटी चेक इन करवाने के बाद बैठ गए थे। पायलट भी रनवे पर आने को तैयार था। इस बीच यात्रियों को बताया गया कि मरम्मत का काम शुरू हो गया है। इस कारण उड़ान को निरस्त किया जाता है।