आमलेट खिलाकर चार यात्रियों को लूटा

जहरखुरानों ने चार यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Mar 2019 10:07 AM (IST) Updated:Tue, 12 Mar 2019 10:07 AM (IST)
आमलेट खिलाकर चार यात्रियों को लूटा
आमलेट खिलाकर चार यात्रियों को लूटा

शाहजहांपुर: जहरखुरानों ने चार यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। होश में आने पर एक युवक ने बताया कि उसे आमलेट खिलाकर लूट लिया गया।

थाना रोजा क्षेत्र के होमगार्ड सर्वेश कुमार ने 38 वर्षीय अज्ञात युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक रोजा अड्डा के पास बेहोशी अवस्था में पड़ा मिला। वहीं थाना सिधौली क्षेत्र में बेहोशी अवस्था में सड़क किनारे पड़े मिले 34 वर्षीय युवक और 20 वर्षीय युवक को यूपी 100 टीम ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें एक युवक की जेब में मिले कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त सिधौली क्षेत्र के गांव उमरा खमरिया निवासी नन्हे के रूप में हुई। परिजन जिला अस्पाल पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। 20 वर्षीय युवक ने बताया कि दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने आमलेट खिला दिया। जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गया है। वह कभी सिधौली, कभी हरदोइ क्षेत्र का रहने वाला बताता है। रोजवेज बस स्टैंड पर बेहोश मिले 55 वर्षीय युवक को थाना सदर बाजार के एसआइ भूपेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। चौक कोतवाली इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि मामले में कोई तहरीर या शिकायत नहीं आई है।

chat bot
आपका साथी