शोभायात्रा के साथ सदर व चौक में पधारे राजा

रथ पर सवार गजानन की विशाल प्रतिमा के दर्शन पूजन को उमड़ी भीड़।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 12:15 AM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 12:15 AM (IST)
शोभायात्रा के साथ सदर व चौक में पधारे राजा
शोभायात्रा के साथ सदर व चौक में पधारे राजा

जेएनएन, शाहजहांपुर : रथ पर सवार गजानन की विशाल प्रतिमा के दर्शन, पूजन को उमड़ी भीड़, गणपति बप्पा मोरिया के पारंपरिक घोष के साथ झूमते श्रद्धालु तथा फूलों के साथ रंग गुलाल बरसाकर भावमग्न हो थिरकते भक्त.., सोमवार को यह नजारा था गणेश महोत्सव के शुभारंभ पर शहर के तीन क्षेत्रों में निकली गणेश शोभायात्रा का। श्रद्धालुओं ने ठसक के साथ शाहजहांपुर के राजा, चौक के राजा तथा मठिया के महराजा की पारंपरिक अंदाज में प्राण प्रतिष्ठा की। इस दौरान पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी रही।

सदर बाजार में शाहजहांपुर के राजा की शोभायात्रा निकालकर रामचरन लाल धर्मशाला में गणपति बप्पा का दरबार सजाया गया। शोभायात्रा में भक्त गणपति के भक्तिगीतों पर थिरकते हुए चल रहे थे। युवाओं ने रंग गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया।

गणेश उत्सव मंडल के बैनर तले चौक से शोभायात्रा निकली। चालीस वर्ष पुरानी इस शोभायात्रा में शामिल भक्त भक्तिगीतों पर थिरकते, झूमते चल रहे थे। शाम खत्री धर्मशाला में बुद्धि विनायक गणेश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष अनिल मराठा समेत कपिल रस्तोगी, सचिन खाड़े, विश्राम चौहान, प्रकाश मोरे, हनुमान बागल, अशोक शुक्ला, वैभव खन्ना आदि शामिल थे।

मठिया के राजा की शोभायात्रा भी धूमधाम से निकली। क्षेत्र भ्रमण के बाद भक्तों ने लंबोदर महाराज की प्राण प्रतिष्ठा की। शोभायात्रा में शिव शंकर, अरुण रस्तोगी, मनोज, विमल, अमित, संजीव सुधीर गुप्ता आदि शामिल रहे।

महाराष्ट्र मराठा मंडल की शोभायात्रा सदर बाजार से निकली। शाहजहांपुर के राजा के रूप में विशाल गणेश की प्रतिमा की झांकी शोभायमान थी। सदर बाजार, पंखी चौराहा होते हुए शोभायात्रा खिरनी बाग पहुंची। यहां लाला रामचरन लाल धर्मशाला में गणेश की प्राण प्रतिष्ठा की गई। भक्तों ने पूजन किया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र मराठा मंडल के सुदामा शिदे, सागर शिदे, नीरज वाजपेयी, अर्जुन सूर्यवंशी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी