राहत देने चल पड़ा मानसून, दो दिन बाद वर्षा के आसार

राहत देने चल पड़ा मानसून दो दिन बाद वर्षा के आसार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jul 2022 11:55 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2022 11:55 PM (IST)
राहत देने चल पड़ा मानसून, दो दिन बाद वर्षा के आसार
राहत देने चल पड़ा मानसून, दो दिन बाद वर्षा के आसार

राहत देने चल पड़ा मानसून, दो दिन बाद वर्षा के आसार

जेएनएन, शाहजहांपुर : दो दिन बाद अन्नदाताओं को राहत मिल सकती है। दक्षिण भारत से मानसून उत्तर भारत के लिए चल पड़ा है। मौसम विज्ञानियों ने भी दो दिन बाद वर्षा की शुरुआत के संकेत दिए है। ग्रामीण कृषि मौसम इकाई के राज्य प्रभारी डा. अतुल सिंह ने कहा कि चक्रवाती संचरण के कारण मानसून उत्तर भारत के लिए खिसकने के लगा है। दो से तीन दिन के भीतर रुहेलखंड समेत उत्तर भारत में पहुंच जाएगा। उन्होंने इस बार वर्षा अच्छी वर्षा की संभावना जताई है। सोमवार को मौसम का मिजाज बदलता रहा। आसमन में छाए बादलों के रंग रूप भी पल पल बदलते रहे। दिन में बादलों की गोद से सूर्यदेव निकले तो तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह वायुदाब में चार मिलीबार तथा शाम को आठ मिलीबार की वृद्धि दर्ज होने से वर्षा के आसार क्षीण हो गए। शाम के समय न्यूनतम आर्द्रता 64 प्रतिशत तथा सुबह अधिकतम आर्द्रता 81 प्रतिशत रही। जो कि गत तीन दिनों के सापेक्ष काफी कम है। यूपीसीएसआर के मौसम विज्ञानी डा. मनमोहन सिंह ने भी दो दिन तक वर्षा की संभावना से इन्कार किया, कहा गुरुवार से वर्षा की आसार बन सकते है।

chat bot
आपका साथी