15 हजार कार्यकर्ता करेंगे बाइक रैली में प्रतिभाग : कृष्णाराज

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कृष्णराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 09:05 AM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 09:05 AM (IST)
15 हजार कार्यकर्ता करेंगे बाइक रैली में प्रतिभाग : कृष्णाराज
15 हजार कार्यकर्ता करेंगे बाइक रैली में प्रतिभाग : कृष्णाराज

जेएनएन, शाहजहांपुर : केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री कृष्णराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 17 नवंबर की बाइक रैली को सफल बनाने की अपील की। रेलवे स्टेशन रोड स्थित जयंती प्रसाद गुप्ता की राइस मिल पर हुई बैठक में कृष्णा राज ने कहा बाइक रैली बरेली मोड़ से निकाली जाएगी, जो ओसीएफ मैदान के पास जाकर समाप्त होगी। रैली में 15 हजार कार्यकर्ताओं को भाग लेना है। एक बाइक पर एक कार्यकर्ता झंडा लेकर बैठेगा, जबकि चालक हेलमेट लगाकर बाइक चलाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराए जाने की मांग की, जिस पर कृष्णाराज ने कि इस संबंध में उनकी केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बात हो चुकी है। बैठक में पार्टी के लोकसभा संयोजक सत्यभान ¨सह भदौरिया, बाबूराम गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, पंकेश मिश्र, सूरज तिवारी, रामबरन ¨सह, विवेक अग्रवाल, राजू गुप्ता, पंकज गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुमित गुप्ता, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। इससे पहले केंद्रीय राज्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ऋण मोचन व कोटेदारों से संबंधित ज्यादा शिकायतें आने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिये। कैबिनट मंत्री ने दिये आरोपितों को पकड़ने के आदेश

संवाद सूत्र, रौसरकोठी : गांव निवासी शिवम पाल को चार दिन पहले गांव के बलराम, सुखीराम, छविराम और पोथी ने लाठी-डंडों से पीटा था। विरोध करने पर आरोपितों ने उस पर फायर भी किया था। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। इस मामले की तहरीर पर पुलिस ने मामूली धाराओं में एनसीआर दर्ज कर ली थी। शनिवार को कैबिनट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना मिल पिराई का शुभारंभ करने गये थे। इसी दौरान शिवम ने उनके मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद उन्होंने इंस्पेक्टर आरसी मिशन प्रवेश ¨सह को आदेश दिये कि रविवार तक हर हाल में आरोपितों को गिरफ्तार किया जाये।

chat bot
आपका साथी