धाíमक स्थल तोड़ने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

हथौड़ा चौराहा के सुंदरीकरण तथा सड़क चौड़ीकरण के तहत धाíमक स्थल की रेलिंग तोड़ने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी सड़कों पर आ गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jan 2020 01:08 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 06:05 AM (IST)
धाíमक स्थल तोड़ने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
धाíमक स्थल तोड़ने के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

जेएनएन, शाहजहांपुर : हथौड़ा चौराहा के सुंदरीकरण तथा सड़क चौड़ीकरण के तहत धाíमक स्थल की रेलिंग तोड़ने के विरोध में शनिवार को कांग्रेसी सड़कों पर आ गए। उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर विरोध जताया। इसके बाद सभी हथौड़ा चौराहा पहुंचे। लेकिन प्रशासन ने कांग्रेसियों के पहुंचने से पूर्व ही काम रूकवा दिया था।

कांग्रेसियों ने शहर के अंटा चौराहा के पास बनी दुकानों का मुद्दा उठाया, कहा कि प्रशासन अवैध निर्माण व अतिक्रमण हटाने पर ध्यान नहीं दे रहा, लेकिन वर्षों पुराने लंगोटी बाबा देव स्थान को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। शुक्रवार को प्रशासन ने हथौड़ा चौराहा के सुंदरीकरण व सड़क चौड़ीकरण कार्य के तहत विरोध के बीच देव स्थल की रेलिंग तुड़वा दी। पास के अन्य निर्माण को ढहा दिया। शनिवार को फिर जेसीबी पहुंची। इसकी जानकारी होने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा, पूर्व डीसीबी चेयरमैन भूपेंद्र सिंह उर्फ भन्नू समेत कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आस्था से जुड़े देवस्थल की रेलिंग तोड़े जाने का विरोध किया। सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह ने कहा कि पूजा स्थल को किसी भी तरह की क्षति नहीं पहुंची है। इस पर कौशल मिश्रा ने रेलिग तोड़े जाने की बात कही। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट किया कि महंत की मौजूदगी में अवैध रेलिंग व एक भवन को हटवाया गया है। पूजा स्थल पूरी तरह सुरक्षित है। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, संतोष गुप्ता, सुहैल बेग, राम लड़ैते त्रिपाठी, हरभजन सिंह दुआ, भूपेंद्र सिंह ने प्रशांत कठेरिया, अश्वनी त्रिवेदी, अवधेश कुमार यादव, पवन सिंह, दिनेश गुप्ता, रोहित सिंह आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों को बताया गया है कि देव स्थान समेत किसी भी मूíत को क्षति नहीं पहुंचाई गई। किराए पर उठाए जाने वाले महंत के कक्ष को हटाया गया है। इससे कांग्रेसी संतुष्ट भी हो गए। सड़क चौड़ीकरण व चौराहा सुंदरीकरण में विरोध के बजाय हर किसी को सहयोग करना चाहिए।

विनीता सिंह, नगर मजिस्ट्रेट

chat bot
आपका साथी