अमेठी में स्मृति ईरानी के नामांकन से पहले बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भिड़ंत, वीडियो आया सामने
अमेठी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नामांकन से पहले गौरीगंज में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और बीच-बचाव किया। बता दें केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रोड शो किया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी इस दौरान मौजूद रहें।
जागरण संवाददाता, अमेठी। अमेठी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नामांकन से पहले गौरीगंज में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और बीच-बचाव किया। बता दें, केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले एक रोड शो किया। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव भी इस दौरान मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले स्मृति ने अपने आवास पर विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद वह भाजपा कार्यालय पहुंची और यहां से मोहन यादव के साथ रोड शो भी किया।
अमेठी के गौरीगंज में कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय के सामने भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़ गए। पुलिस ने बीच-बचाव किया।
स्मृति ईरानी के नामांकन से पहले हुई भिड़ंत।#Amethi pic.twitter.com/G4qDFDmB91— Vinay Saxena (@vinaysaxenaj) April 29, 2024