अमित शाह की शाहजहांपुर में जनसभा आज

अमित शाह विधानसभा चुनाव के तहत लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। आज शाह दिन में शाहजहांपुर जाएंगे। जहां पर पार्टी के कार्यकर्ता के साथ बैठक के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Sat, 17 Dec 2016 10:59 AM (IST) Updated:Sat, 17 Dec 2016 12:47 PM (IST)
अमित शाह की शाहजहांपुर में जनसभा आज

शाहजहांपुर (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्र की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह कल बुंदेलखंड के दौरे के बाद देर शाम लखनऊ पहुंचे और आज शाहजहांपुर में उनकी जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके बाद वह कानपुर जाकर प्रधानमंत्री की 19 को होने वाली जनसभा के स्थल का भी निरीक्षण करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह विधानसभा चुनाव के तहत लगातार उत्तर प्रदेश के दौरे कर रहे हैं। आज अमित शाह दिन में शाहजहांपुर जाएंगे। जहां पर वह पार्टी के कार्यकर्ता के साथ बैठक के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उनकी जनसभा परिवर्तन यात्रा के तहत होगी।

यह भी पढ़ें- अमित शाह ने बांदा के सिमौनी धाम में टेका माथा, आएंगे लखनऊ

अमित शाह शाहजहांपुर में ही परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में भी आज शिरकत करेंगे। इस दौरान भाजपा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह हेलीकॉप्टर से वहां जाएंगे और सवा तीन बजे उनकी लखनऊ वापसी होगी। सायं पांच बजे वह हवाई जहाज से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेंगे। शाहजहांपुर में केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज और विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह ने कल एटा में परिवर्तन यात्रा को संबोधित किया था। इसके बाद वह बांदा गए थे।

अमित शाह बोले-नोटबंदी का जाप कर रहे हैं अखिलेश-माया

अमित शाह ने दिए चुनावी मंत्र

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कल लखनऊ में प्रदेश में चार दिशाओं से चल रही परिवर्तन यात्रा और उत्तर प्रदेश में नोटबंदी के प्रभाव के बारे में भाजपा नेताओं से फीडबैक लिया। विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने संगठन से जुड़े लोगों को मंत्र दिए। अमित शाह ने कोई औपचारिक बैठक तो नहीं की लेकिन महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कल भाजपा मुख्यालय में ही अमित शाह का रात्रि प्रवास रहा।

यह भी पढ़ें- अखिलेश सरकार हो गई है अराजक, इसे बदलना होगाः अमित शाह

एटा की रैली को संबोधित करने के बाद अमित शाह यहां भाजपा मुख्यालय आए। उनसे लखनऊ के महापौर, गुजरात के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, संगठन महामंत्री सुनील बंसल, भाजपा महामंत्री विद्यासागर सोनकर, मुख्य प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित और प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने मुलाकात की। शाह ने संगठन महामंत्री से चुनावी तैयारियों पर भी चर्चा की। सभी ने कहा कि आम जनमानस के बीच नोटबंदी का सकारात्मक असर है। नेताओ का कहना था कि बैंक प्रबंधन को लेकर आम जनमानस में गुस्सा है। कुछ बैंक प्रबंधकों की गिरफ्तारी के बाद इनका खेल उजागर हुआ है। इस पर सख्ती की जरूरत है। शाह ने मीडिया से बेहतर रिश्ते बनाने व मतदाता जागरुकता अभियान के बारे में भी निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दिनों के कार्यक्रम कमल संदेश और कमल मेला को भी प्रभावी स्वरूप देने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया।

chat bot
आपका साथी