तीजोत्सव में जीवंत हुई भारतीय संस्कृति

By Edited By: Publish:Mon, 12 Aug 2013 12:08 AM (IST) Updated:Mon, 12 Aug 2013 12:10 AM (IST)
तीजोत्सव में जीवंत हुई भारतीय संस्कृति

शाहजहांपुर : तीज पर्व पर देर शाम लायंस क्लब सेंट्रल तथा भारत विकास परिषद ने सामुहिक गीत नृत्य के पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान हरी साड़ी पहनकर आई महिलाओं ने लोक रीति के कार्यक्रम प्रस्तुत कर भारतीय संस्कृति को जीवंत कर दिया। उन्होंने तीज और सावन के गीत भी गाए।

शहर के एक होटल में आयोजित लायंस क्लब के तीजोत्सव का शुभारंभ इशिका अस्थाना ने किया। गीत नृत्य की श्रंखला में कात्यायनी टंडन ने राजस्थानी नृत्य से मन मोह लिया। रोली, सोनिया, श्वेता, प्राची, वंदना, अलका मेहरा, पल्लवी खन्ना ने डांस प्रस्तुत किया गया। डा. अल्का मेहरा को तीजरानी चुना गया। कार्यक्रम में राजा-रानी का भी आयोजन हुआ। लायन चंद्रेश-श्वेता आनंद विजेता बने। रीजनल चेयर पर्सन लायन विकास मेहरा व क्लब अध्यक्ष लायन शिव नारायण खन्ना के आह्वान पर सभी सदस्यों खसरा महामारी में मदद स्वरूप एक रूपया प्रतिदिन की दर से दान का आहवान किया। कार्यक्रम का संचालन में लायन पल्लवी खन्ना, राजुल तथा रेनू ने संयुक्त रूप से किया। सचिव डा. पुनीत टंडन ने 30 व 31 अगस्त को होने वाले मेगा हृदय रोग शिविर पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर रीति, श्वेता, पिंकी, अंजू, शैफाली, दीपाली, निधि, कमलेश, ज्योति, रीना, शशी, कीर्ति, सुनीता, हेमा, नैना आदि मौजूद रहे।

भारत विकास परिषद के तीज महोत्सव, संयोजिका काजल खन्ना समेत पूनम गुप्ता, साधना गुप्ता, सीमा मुकेश के सहयोग से संपन्न हुआ। तीज क्वीन का खिताब प्रांची अस्थाना को मिला। फ‌र्स्ट रनर सीमा गोविंद गुप्ता तथा सेकेंड रीता रस्तोगी रही। कार्यक्रम में मीरा गुप्ता, सीमा, नीरज, अमन बग्गा, करिश्मा टंडन, प्रीति, रिचा, मणि आदि सहयोग रहा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी