हादसों में किशोरी समेत चार घायल

शाहजहांपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jun 2017 12:08 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jun 2017 12:08 AM (IST)
हादसों में किशोरी समेत चार घायल
हादसों में किशोरी समेत चार घायल

शाहजहांपुर : जिले में सड़क दुर्घटनाओं में किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। बंडा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढि़या निवासी सुरेश की 16 वर्षीय पुत्री सविता मंगलवार की शाम किसी के घर गयी हुई थी। वह रात आठ बजे घर लौट रही थी। अचानक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिससे वह घायल हो गयी। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घायल किशोरी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। थाना सेहरामऊ दक्षिणी के गांव सरौरा निवासी 22 वर्षीय नेमपाल मंगलवार की रात आठ बजे शहर से गांव बाइक से जा रहा था। रास्ते में कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल भेज दिया गया। चालक कार लेकर भाग गया। बंडा थाना क्षेत्र के गांव ढका घनश्यामपुर निवासी 45 वर्षीय रामश्री पत्नी कन्हई लाल बुधवार की सुबह नौ बजे सड़क पार कर रही थी। अचानक बाइक से टकराकर महिला घायल हो गयी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी 32 वर्षीय नन्हे भी सड़क दुर्घटना में घायल हो जाने से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

chat bot
आपका साथी