अनजानों की मदद को बढ़ा दिए हाथ

शाहजहांपुर: संजीव ने ओमकार को हादसे से पहले कभी देखा भी नहीं था। वो तो खुद अपने एक भाई के इलाज के ल

By Edited By: Publish:Mon, 12 Oct 2015 11:38 PM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2015 11:38 PM (IST)
अनजानों की मदद को बढ़ा दिए हाथ

शाहजहांपुर: संजीव ने ओमकार को हादसे से पहले कभी देखा भी नहीं था। वो तो खुद अपने एक भाई के इलाज के लिए जिला अस्पताल आ रहा था। उसी के सामने ही यह खौफनाक मंजर हुआ। वो तुरंत ही मदद के लिए दौड़ पड़ा। पुलिस को सूचना दी। साथ ही अस्पताल में भी एक परिवार के सदस्य के तरह ही जिम्मेदारी का निर्वाहन करने लगा। उसके जज्बे को देखकर हर किसी ने पीठ थपथपाई।

थाना खुटार क्षेत्र के ग्राम रौतापुर कलां निवासी संजीव मिश्रा सोमवार को दोपहर करीब ढाई बजे अपने भाई को लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे। वो बरेली मोड़ के पास जैसे ही पहुंचे उन्होंने देखा कि पुल से सपोर्ट प्लेंटे एक परिवार के ऊपर गिर गई। देखते ही देखते वहां चीख-पुकार मचने लगी। सड़क पर लहू बहने लगा। वहां खड़े ठेले वाले जान बचाने को इधर-उधर भागने लगे। संजीव ने साहस जुटाते हुए बाइक रोकी और अकेले ही सपोर्ट प्लेटें हटाने लगा। उसे देखकर और लोग भी मदद के लिए आगे आ गए। सभी ने एक साथ सपोर्ट प्लेटें हटा दीं। इसके बाद संजीव तत्काल ही भागकर अजीजगंज पुलिस चौकी गया और वहां हादसे के बारे में जानकारी दी। पुलिस कर्मी तत्काल ही मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। संजीव ने यहीं पर अपनी जिम्मेदारी खत्म नहीं की। वो फिर जिला अस्पताल पहुंचा और घायल ओमकार से उसके भाई का मोबाइल नंबर मांगकर तुरंत ही उसे भी हादसे के बारे में जानकारी दी। जब तक ओमकार के परिवार वाले नहीं आ गए वो जरूरत की सभी वस्तुएं भी मुहैय्या कराता रहा। उसका सेवा भाव देखकर हर किसी ने जज्बे को सलाम किया।

chat bot
आपका साथी