संत गाडगे के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को संत गाडगे जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। भुवरिया में आयोजित कार्यक्रम में संत के विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। उनके आदर्शों से आम जनमानस को जागरूक करने का संकल्प लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Feb 2020 11:18 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2020 06:09 AM (IST)
संत गाडगे के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
संत गाडगे के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

संत कबीरनगर: अपना दल एस के कार्यकर्ताओं ने रविवार को संत गाडगे जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। भुवरिया में आयोजित कार्यक्रम में संत के विचारों पर विस्तार से चर्चा हुई। उनके आदर्शों से आम जनमानस को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर करीब दो दर्जन गांवों में जन-जागरण किया।

जिलाध्यक्ष रोहित पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार को भुवरिया में एकत्र हुए। कार्यक्रम के पश्चात जुलूस निकाला। नेता अनुप्रिया पटेल के विचारों से अवगत कराया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संत गाडगे की समाज के उत्थान व कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका रही। इनके कार्य हम सभी के लिए प्रेरणाप्रद है। संत के आदर्शों पर चलने से ही तरक्की संभव है। इस मौके पर डा. बाबूलाल कन्नौजिया, पंकज पटेल, जितेंद्र चौधरी, अनीश सिंह, हर्षित चौधरी, स्वतंत्र चौधरी, अंशु, अजय सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी