आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से कराएं पालन

जिलाधिकारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संघ आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया चल रही है। कोविड-19 से बचाव के लिए कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने का कार्यक्रम भी चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jan 2022 11:35 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jan 2022 11:35 PM (IST)
आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से कराएं पालन
आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से कराएं पालन

संतकबीर नगर : जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में 31 जनवरी तक कोई रैली या जनसभा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। सभी राजनैतिक दलों को इसका पालन करना होगा। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लागू है। कोई ऐसा काम न हो जो कानून के उल्लंघन की श्रेणी में आए।

जिलाधिकारी गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संघ आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं। कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की प्रक्रिया चल रही है। कोविड-19 से बचाव के लिए कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने का कार्यक्रम भी चल रहा है। घर-घर जाकर संपर्क अभियान में सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर सिर्फ 10 व्यक्ति ही साथ रह सकेंगे। बैठक करने से पूर्व सभी को अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करवाने के लिए प्रशासन संकल्पित है। उम्मीदवारों को खुलवाना होगा अलग से खाता

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपने निर्वाचन व्यय के समस्त भुगतान हेतु एक अलग बैंक खाता खोला जाएगा। समस्त अभ्यर्थियों द्वारा उक्त खाते से ही व्यय किया जाएगा। जिससे निर्वाचन व्यय लेखा जमा करते समय बैंक का स्टेटमेंट से व्यय लेखा रजिस्टर का मिलान किया जा सके। बिना पहचान पत्र के नहीं कर सकेंगे मतदान

चुनाव में बिना पहचान पत्र के कोई मतदान नहीं कर पाएगा। मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले लोगों को आधार कार्ड, मनरेगा जाब कार्ड, बैकों व डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा। इनमें से कोई भी कार्ड होगा तो वह मतदान कर सकता है।

chat bot
आपका साथी