कमल संदेश यात्रा से होगा ऊर्जा का संचार: संतराज

संतकबीर नगर:भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर धनघटा परिसर में हुई। यहां 11 नवंबर से चल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Nov 2018 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 06 Nov 2018 11:09 PM (IST)
कमल संदेश यात्रा से होगा ऊर्जा का संचार: संतराज
कमल संदेश यात्रा से होगा ऊर्जा का संचार: संतराज

संतकबीर नगर:भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर धनघटा परिसर में हुई। यहां 11 नवंबर से चलने वाले बूथ अभिनंदन, रैली व कमल संदेश यात्रा कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि चुनाव में पूरी जिम्मेदारी बूथ समितियों की होती है। आगामी लोकसभा चुनाव की नैया को पार करने के लिए सबसे पहले हमें बूथ स्तर के पदाधिकारियों को आगे आना होगा। 17 नवंबर

को जिले स्तर की कमल संदेश मोटर साइकिल की रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब जब बनी है देश का तेजी से विकास हुआ है। इसे विरोधी पचा नही पा रहे है। अनर्गल का प्रलाप कर रहे है। जिसका जवाब आने वाले समय मे मतदाता फिर देगा।

इस मौके पर गणेश पांडेय, हेमंत चतुर्वेदी,बब्बन शर्मा, उमेश ¨सह, फतेहबहादुर उर्फ जोखई ¨सह, संजय ¨सह राठौर,रणविजय ¨सह,अशोक यादव,हनुमान त्रिपाठी,पीएन ¨सह आदि लोग मौजूद रहे।बै

--------------

खलीलाबाद के कार्यकर्ताओं ने बनाई व्यवस्था

संतकबीर नगर : भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को जिला कार्यालय पर हुई। बैठक में 11 नवंबर से 15 तक चलने वाले बूथ कार्यकर्ता अभिनंदन कार्यक्रम पर चर्चा करके कार्ययोजना तैयार की गई। इसके लिए पदाधिकारियों में जिम्मेदारियां बांटी गई।

जिला कार्यालय पर खलीलाबाद विधान सभा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सेतवान राय ने कहा कि

सभी बूथों पर अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी के सदस्यों का माल्यार्पण करके अभिनंदन किया जाएगा†ा इसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता व जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। 17 नवंबर को जूनियर हाई स्कूल पर सभी बूथों से 55 की संख्या में मोटरसाइकिल एकत्रीकरण होगा। क से मगहर तक जुलूस निकलेगा। जिला मंत्री विधानसभा संयोजक आनंद त्रिपाठी ने विधानसभा के सभी बूथों की स्थिति की जानकारी दी।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अनिरुद्ध निषाद, जिला उपाध्यक्ष मंटू राय ,जिला मंत्री दुर्गा पांडेय, विधानसभा संयोजक आनंद त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र मिश्र, अनिल पांडेय, दयाराम, प्रदीप कनौजिया, संगीता वर्मा,

उर्मिला त्रिपाठी,किरन प्रजापति, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिल पांडेय, अश्वनी चौरसिया, नीरज तिवारी, घनश्याम दास बिड़ला, प्रहलाद वर्मा,कमला गौड़, विनय मिश्रा, देवी पांडेय, सनी अत्रेश श्रीवास्तव ,शरद भटनागर, सिद्ध कुमार भटनागर, श्रीमन आनंद ,भगवान दास वर्मा ,पुरषोत्तम गुप्ता आदि मौजूद रहे।

--

chat bot
आपका साथी