स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

विकास खंड पौली के शनिचारा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने चिकित्सकों की टीम की सराहना की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 06:58 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 10:27 PM (IST)
स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित
स्वयंसेवकों ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

संत कबीरनगर : विकास खंड पौली के शनिचारा बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने चिकित्सकों की टीम की सराहना की। पुष्प वर्षा करके अंग वस्त्र भेंट करके हौसला बढ़ाकर सम्मानित किया।

जिला कार्यवाह महेंद्र ने कहा कि इस विषम परिस्थिति में देश के चिकित्सक लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। अपने घर परिवार से दूर रहकर समाज सेवा कर रहे हैं। इनका सम्मान सभी का दायित्व है। इस मौके पर सह जिला कार्यवाह नित्यानंद, खंड कार्यवाह मनीष, मंडल कार्यवाह आशीष, सह मंडल कार्यवाह शिवम, मंडल कार्यवाह शेषमणि, ग्राम प्रधान शनिचरा विक्रम, सुमित सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी