विद्यालयों में लगे 27 फीसद पौधे गायब

कुछ विद्यालय परिसर में स्थानाभाव के कारण आसपास पौधे लगाए गए। चहारदीवारी न होने से समस्या आई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 10:13 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 10:13 PM (IST)
विद्यालयों में लगे 27 फीसद पौधे गायब
विद्यालयों में लगे 27 फीसद पौधे गायब

संतकबीर नगर : परिषदीय विद्यालयों में पिछले वर्ष 15 अगस्त से सितंबर तक जिले के 1,075 प्राथमिक व 443 उच्च प्राथमिक विद्यालय में लक्ष्य तय करके पौधे लगाए गए थे। लक्ष्य 10,626 के सापेक्ष अधिक पौधे लगाने का दावा किया गया था। इन पौधों की सुरक्षा के इंतजामात संतोषजनक नहीं थे। यही कारण है कि वर्तमान में इन विद्यालयों में लगे 27 फीसद पौधे गायब हैं।

विद्यालयों में लगाए गए पौधों की सुरक्षा के लिए इंतजाम नहीं किए गए। कई विद्यालयों में चहारदीवारी न होने से पशुओं ने इसे चर डाला। वहीं कई विद्यालयों में लगे पौधे नियमित रूप से पानी न मिलने से सूख गए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खलीलाबाद परिसर में तीन विद्यालय चलते हैं। यहां पिछले साल सात दर्जन से अधिक पौधे लगाए गए थे। बीआरसी परिसर में कुछ ही पौधों को सुरक्षित रखा जा सका। खलीलाबाद की एबीआरसी सुभद्रा सिंह का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय गोलारगड़गंज में दो दर्जन अधिक पौधे लगे। सुरक्षा के अभाव में कई पौधे यहां भी नष्ट हो गए। अमरेश चौधरी ने कहा कि चहारदीवारी न होने से यह स्थिति आई।

अभियान के तहत पौधरोपण हुआ था। कुछ विद्यालय परिसर में स्थानाभाव के कारण आसपास पौधे लगाए गए। चहारदीवारी न होने से समस्या आई। ऐसी स्थिति दोबारा न आए, इसकावशेष ध्यान दिया जाएगा।

सत्येंद्र कुमार सिह, बीएसए

chat bot
आपका साथी