भाजपा नेता के हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

संतकबीरनगर : थाना क्षेत्र के बखिरा कस्बे मे भाजपा नेता राजेश गुप्ता के ऊपर किए जानलेवा हमले के मामले

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 10:29 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 10:29 PM (IST)
भाजपा नेता के हमलावरों  तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
भाजपा नेता के हमलावरों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस

संतकबीरनगर : थाना क्षेत्र के बखिरा कस्बे मे भाजपा नेता राजेश गुप्ता के ऊपर किए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ है। जबकि इस घटना को चौकी से महज पांच मीटर दूरी पर ही अंजाम दिया गया था। घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने जल्द घटना का पर्दाफाश किए जाने की मांग की है।

बखिरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी भाजपा नेता राजेश गुप्ता पर बुधवार की देर शाम मोटरसाइकिल

सवार अज्ञात बदमाशों ने उस समय जानलेवा हमला कर दिया जब वह बखिरा चौराहे से पैदल अपने घर जा रहे थे। हमलावरों ने पीछे से इतना तेज प्रहार किया कि वह घायल होकर जमीन पर गिर पडे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें घर पहुंचाया गया।

पुलिस को दी गई तहरीर में रामलखन गुप्ता ने लिखा है कि राजेश, भाजपा के बघौली मंडल के महामंत्री हैं। बुधवार रात वह पुलिस चौकी से करीब पचास मीटर दूर स्थित अपने घर पैदल जा रहा था, करीब 10 बजे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर पीछे से जानलेवा हमला कर दिया। जान से मारने की नीयत से हमलावरों ने पीछे से तेज प्रहार किया। सिर, कान व छाती पर बुरी तरह से चोट लगने से वह मौके पर ही गिर गए। हमलावरों को पकड़ने के लिए पीड़ित चिल्लाया, ¨कतु जब तब लोग घर से निकलकर आए तक हमलावर भाग चुके थे।

भाजपा मंडल अध्यक्ष बघौली विनय ¨सह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा जिन लोगों ने इस तरह का कृत्य किया है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इंस्पेक्टर अनिल ¨सह ने कहा तहरीर के अनुसार अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी हिरासत मे होंगे।

chat bot
आपका साथी