दो दिनों से सेवक मंडल करा रहा खाताधारकों को जलपान

पौली : सेंट्रल बैंक की रोसया बाजार शाखा पर लंबी कतार और खाताधारकों की पीड़ा से बाबा कुबेरनाथ सेवक मंड

By Edited By: Publish:Sat, 03 Dec 2016 10:31 PM (IST) Updated:Sat, 03 Dec 2016 10:31 PM (IST)
दो दिनों से सेवक मंडल करा रहा खाताधारकों को जलपान

पौली : सेंट्रल बैंक की रोसया बाजार शाखा पर लंबी कतार और खाताधारकों की पीड़ा से बाबा कुबेरनाथ सेवक मंडल के लोग रूबरू हुए। इस दौरान उन लोगों ने खाताधारकों से धैर्य रखने को कहा और उनकी परेशानियों को भी जानने का प्रयास किया। मंडल के लोग दो दिनों से यथासंभव मदद और जलपान कराने का क्रम जारी रखा है।

शुक्रवार और शनिवार की सुबह से ही लंबी कतार में बैंक से पैसे निकालने के लिए खड़े खाताधारकों को सेवकमंडल का सहयोग और सहारा मिला। इन लोगों ने बैंक की सीढि़यों पर चढ़ते समय परेशान हो रहे अशक्त लोगों को शाखा के मुख्य दरवाजे तक पहुंचाने का काम तो किया ही। इसके साथ ही सुबह से बिना खाना खाए और पानी पिए लोगों की हालचाल जाना। यह सिलसिला करीब पूरे दिन चला। इस मौके पर रामवचन यादव, उत्तम कुमार, भोलू वर्मा, ओम प्रकाश जायसवाल, ब्रदी प्रसाद, भूमिनाथ समेत अनेक स्वयंसेवक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी