कहने को लोहिया गांव, फिर भी विद्युतीकरण का अभाव

संतकबीर नगर : बेलहर विकास खंड के ग्राम समंथा का दर्जा तो कागजी तौर पर लोहिया गांव का है पर यहां विका

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 09:00 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 09:00 PM (IST)
कहने को लोहिया गांव, फिर भी विद्युतीकरण का अभाव

संतकबीर नगर : बेलहर विकास खंड के ग्राम समंथा का दर्जा तो कागजी तौर पर लोहिया गांव का है पर यहां विकास का हाल देखा जाय तो इसकी गति बेहद मंद नजर आ रही है। यहां जनसंपर्क मार्गों और जलनिकासी की व्यवस्था तो नदारद है ही अभी तक आजादी के बाद बिजली भी नही पहुंच सकी है। इसे लेकर ग्राम निवासियों ने जिलाधिकारी से गांव के विकास के गति देने के लिए विशेष कार्यक्रम बनाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत समंथा की आबादी लगभग दो हजार है। नए परिसीमन में इसे नई ग्राम पंचायत बनाया गया है। ग्राम पंचायत का सृजन होने से सभी को विकास की आश और प्रबल हो गई जब गांव को लोहिया ग्राम के रुप में चयनित किया गया। वर्ष 2016-17 के लिए लोहिया गांव चयनित होने के बाद से अभी तक यहां कोई कार्य नहीं हो सका है। ग्राम निवासियों बनवारी, दिलबहार, पूर्णमासी, राजाराम, बलिराम, विश्वनाथ, तीरथ आदि का कहना है कि आजादी के बाद से यहां बिजली नहीं लग सकी है। विद्युतीकरण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र भी दिया गया परंतु नतीजा सिफर ही रहा। बिजली नहीं रहने से गांव में पढने वाले बच्चों को असुविधा के साथ ही पिछडेपन से निजात नहीं मिल पा रहा है। घरों में रखे इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि प्रयोग नहीं हो पाते हैं तथा गांव के लोग देश दुनिया के समाचारों से भी अनभिज्ञ रहते हैं। सभी ने जिलाधिकारी से गांव के विकास के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान विश्वनाथ मौर्य ने बताया कि विद्युतीकरण और अन्य विकास कार्यो के लिए प्रस्ताव दिया गया है पर धन नहीं मिलन से कार्य आरंभ नहीं करवाया जा सका है।

chat bot
आपका साथी