मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

मेहदावल : दुर्गापूजा का त्योहार नजदीक होने के नाते कस्बे में मूर्ति बनाने वाले कलाकार तेजी के साथ म

By Edited By: Publish:Tue, 13 Oct 2015 11:44 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2015 11:44 PM (IST)
मूर्तियों को अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार

मेहदावल : दुर्गापूजा का त्योहार नजदीक होने के नाते कस्बे में मूर्ति बनाने वाले कलाकार तेजी के साथ माता दुर्गा की प्रतिमा बनाने में जुटे हैं। कई दर्जन कलाकार मूर्ति निर्माण में लगे हैं और इनकी बनाई मूर्तियां दूर दराज तक के लोग ले जाते हैं। मूर्ति निर्माण के मामले में मेहदावल का पक्का पोखरा समूचे मंडल में ख्याति प्राप्त है यहां की बनाई मूर्तियां लोग कई जिलों में ले जाते हैं। मूर्ति निर्माण के व्यवसाय में लगे कुम्हार बिरादरी के लोग दशहरा और दीपावली नजदीक आते ही सारा काम धंधा छोड़कर लग जाते है। और अकेले मेहदावल क्षेत्र से मूर्ति निर्माण का व्यवसाय लाखों में है। पक्का पोखरा निवासी मूर्ति कलाकार रामबेलास प्रजापति ने बताया कि ये व्यवसाय के साथ साथ हमारे आस्था का विषय है और जैसे जैसे मूर्तियों को अंतिम रूप दिया जाता है वैसे वैसे मूर्ति से प्रेम भी होने लगता है। उहोंने बताया कि इस धंधे में हमारे पूरे परिवार के लोग हाथ बंटाते हैं कोई मिटटी काटने में निपुण है कोई रंग भरने में और कोई आकार देने में। इस तरह पूरे परिवार का कुनबा मूर्ति निर्माण में एक साथ लगता है तथा इसी से परिवार की रोजी रोटी चलती है। अकेले मेहदावल क्षेत्र में 200 से अधिक मूर्तियां है। एक दर्जन से ज्यादा कलाकार इस व्यवसाय को अपने हुनरमंद हाथ से सजोए हुए हैं जो क्षेत्र की विरासत का नमूना है।

chat bot
आपका साथी