एसडीआइ की फटकार से प्रधानाध्यापिका बेहोश

By Edited By: Publish:Wed, 23 Apr 2014 10:18 PM (IST) Updated:Wed, 23 Apr 2014 10:18 PM (IST)
एसडीआइ की फटकार से प्रधानाध्यापिका बेहोश

संत कबीर नगर :

खलीलाबाद ब्लाक के ग्राम बड़गो स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एसडीआइ ने प्रधानाध्यापिका को फटकार लगाई। इस दौरान वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। बेहोशी की हालत में विद्यालय में उपस्थित बच्चे व स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़गो की प्रधानाध्यापिका रामराजी देवी बुधवार को विद्यालय पर तैनात थीं। सुबह ग्यारह बजे विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी अर्जुन सिंह व सह समन्वयक चंद्रशेखर मिश्र निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उपस्थिति पंजिका का मुआयना करते समय देखा कि 62 बच्चों की उपस्थिति दर्शाई गई है और मौके पर 59 बच्चे ही उपस्थित हैं। इस बाबत जब खंड शिक्षा अधिकारी ने जानकारी मांगी तो उन्हें बताया गया कि एक बच्चे की तबियत खराब हो गई थी, जिसे घर तक पहुंचाने के लिए दो बच्चों को साथ भेजा गया है। इस बात पर असहमति जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने कड़ी फटकार लगाई। इससे प्रधानाध्यापिका तनाव में आ गई और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। इन्हें इलाज के लिए संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरसिंह यादव व उत्तर प्रदेश पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम उजागिर दुबे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी से शीघ्र मिलकर आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

chat bot
आपका साथी