Move to Jagran APP

Azamgarh Lok Sabha Seat : बसपा ने बदला प्रत्याशी, आजमगढ़ से अब शबीहा अंसारी लड़ेंगी चुनाव- यह है वजह

आजमगढ़ शहर के पहाड़पुर की रहने वाली 32 वर्षीय शबीहा अंसारी पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगी। वह 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। उन्होंने शिक्षाशास्त्र से परास्नातक हैं और पहाड़पुर में कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं। शबीहा के पति मसूद अंसारी सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष ने शबीहा अंसारी को टिकट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पार्टी मुखिया का फैसला है।

By Mohammed Ammar Edited By: Mohammed Ammar Published: Sun, 28 Apr 2024 09:06 PM (IST)Updated: Sun, 28 Apr 2024 09:06 PM (IST)
Azamgarh Lok Sabha Seat : बसपा ने बदला प्रत्याशी, आजमगढ़ से अब शबीहा अंसारी लड़ेंगी चुनाव- यह है वजह

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के एक दिन पहले बसपा ने आजमगढ़ से अपना प्रत्याशी बदल दिया। यादव-मुस्लिम बहुल सीट पर अब बसपा से शबीहा अंसारी चुनाव लड़ेंगी। पहले बसपा ने आजमगढ़ से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर को टिकट दिया था, लेकिन अब उनको सलेमपुर से मैदान में उतारा गया है।

loksabha election banner

आजमगढ़ शहर के पहाड़पुर की रहने वाली 32 वर्षीय शबीहा अंसारी पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगी। वह 2018 से 2022 तक कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव रहीं। उन्होंने शिक्षाशास्त्र से परास्नातक हैं और पहाड़पुर में कोचिंग सेंटर भी चलाती हैं। शबीहा के पति मसूद अंसारी सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

कांग्रेस से जुड़ाव के बाद बसपा से टिकट मिलने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि वह बसपा कैडर से जुड़ी रही हैं। बसपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने शबीहा अंसारी को टिकट मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह पार्टी मुखिया का फैसला है। आजमगढ़ से भाजपा ने सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और सपा ने धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.