हर मोर्चे पर विफल हो चुकी भाजपा सरकार: इकबाल

चुनाव का समय आने पर केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश सरकार देश का माहौल खराब करना चाह रही है। विकास की राजनीतिक नही धर्म के नाम पर वोट मांगने का काम करते हैं ऐसे दलों से सावधान रहें। भाजपा सरकार में किसान परेशान व्यापारी परेशान युवा बेरोजगार हुआ है देश का सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी घोटाला होगा जब इसकी जांच की जाएगी। इस दौरान अकील तुर्की जुबेर चौधरी,कासिफ,•ाकी सलामी,सुहैल चमन, साजिद तुर्की मुंशी वाहिद, हबीब, गुफरान हाफीज शकील आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 12:51 AM (IST)
हर मोर्चे पर विफल हो चुकी भाजपा सरकार: इकबाल
हर मोर्चे पर विफल हो चुकी भाजपा सरकार: इकबाल

सम्भल : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने युवा नेता सुहैल इकबाल के नेतृत्व में सछ्वावना जन जागरूकता बाइक रैली निकाली। रैली में दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली को विधायक इकबाल महमूद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली मियां सराय से शुरू होकर एजेंटी चौराहा, अस्पताल चौराहा, शंकर कॉलेज, हल्लू सराय, चौधरी सराय, पक्का बाग, सराय तरीन में पीला खदाना,पुलिस चौकी, मंगलपुर, भूड़ा, हयातनगर में तुर्की वाली मस्जिद, पठानों वाला मोहल्ला में रैली का स्वागत हुआ। मियां सराय में वापिस आकर समाप्त हुई। इस अवसर पर युवा नेता सुहैल इकबाल ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है जिससे भाजपाई बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि आए दिन बहन बेटियों के साथ अत्याचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक गरीबों को आवास दिलाने के नाम पर भी धोखा दिया साथ ही प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। चुनाव का समय आने पर केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश सरकार देश का माहौल खराब करना चाह रही है। विकास की राजनीतिक नही धर्म के नाम पर वोट मांगने का काम करते हैं ऐसे दलों से सावधान रहें। भाजपा सरकार में किसान परेशान व्यापारी परेशान युवा बेरोजगार हुआ है। देश का सबसे बड़ा घोटाला नोटबंदी घोटाला होगा, जब इसकी जांच की जाएगी। इस दौरान अकील तुर्की जुबेर चौधरी, कासिफ, •ाकी सलामी, सुहैल चमन, साजिद तुर्की, मुंशी वाहिद, हबीब, गुफरान, हाफिज शकील आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी