पंचायत चुनाव के लिए अधिक से अधिक बनवाए वोट

सम्भल तहसील क्षेत्र के पवांसा गांव स्थित श्रीमती मनोरमा राघव आदर्श इंटर कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 12:07 AM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 12:07 AM (IST)
पंचायत चुनाव के लिए अधिक से अधिक बनवाए वोट
पंचायत चुनाव के लिए अधिक से अधिक बनवाए वोट

जागरण संवाददाता, पवांसा: सम्भल तहसील क्षेत्र के पवांसा गांव स्थित श्रीमती मनोरमा राघव आदर्श इंटर कॉलेज में भाजपा पवांसा ब्लॉक की पंचायती चुनाव को लेकर पांच मंडल की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह ने बैठक से पहले भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैलादेवी मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय हंसराज सिंह को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। पवांसा ब्लॉक की 82 ग्राम पंचायत, 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य व चार जिला पंचायत सदस्य के संयोजक नियुक्त किए गए। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से आह्वान किया किया गया है। पंचायती चुनाव में भी भाजपा अपने प्रत्याशी नियुक्त करेंगी। जिला पंचायत सदस्य चौधरी हरेन्द्र सिंह उर्फ रिकू ने बताया कि पंचायती चुनाव में 12 दिसम्बर तक वोट बनवाने हैं और फर्जी वोटों को कटवाना है। इस समय विपक्ष के लोग फर्जी वोट बनवाने में लगे हुए हैं। हमें वोटर लिस्ट को पढ़ने के बाद जो गांव के लोगों की मृत्यु हो गई है। उनके वोट कटवाने हैं और एक जनवरी 2020 को जिसकी उम्र 18 वर्ष हो चुकी है उसके वोट बनवाने हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश सिघल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि पंचायती चुनाव को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ले हमें हर संभव भाजपा के प्रत्याशियों को जिताना है। उन्होंने कहाकि वहीं गांवों में सरकार की जन कल्याणकारी योजना को ग्रामीणों को बताना है। भाजपा नेता रामसरन यादव ने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में विपक्ष के लोगों ने फर्जी वोट बनवा रखे हैं उन्हीं से वह जीत जाते हैं। बीएलओ को फर्जी वोट बताकर उन्हें कटवाएं, जिससे लोगों को फर्जी वोट का फायदा ना मिल सके। इस दौरान भुवनेश राघव, ठाकुर सुशील कुमार, डॉ. महेंद्र सैनी, गंगाराम सैनी, रामकिशन सैनी, संजीव यादव, सुखवीर राष्ट्रवादी, सत्य प्रकाश यादव, हर्षित रस्तोगी, गणेश शर्मा, सुखवीर पाल, रजनेश यादव, समय सिंह, मोहम्मद अली, गोपेश गुप्ता, अशोक यादव, कुलदीप यादव, यादराम पाल, हेम सिंह आदि शामिल रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह एवं संचालन रजनेश यादव ने किया।

chat bot
आपका साथी