स्कूल जा रही किशोरियों से छेड़खानी

सम्भल: रजपुरा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही तीन किशोरियों ने रास्ते में युवकों ने छेड़खानी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Aug 2018 12:06 AM (IST) Updated:Fri, 10 Aug 2018 12:06 AM (IST)
स्कूल जा रही किशोरियों से छेड़खानी
स्कूल जा रही किशोरियों से छेड़खानी

सम्भल: रजपुरा थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही तीन किशोरियों ने रास्ते में युवकों ने छेड़खानी कर दी। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसी के चलते गुरुवार को फिर से युवकों ने किशोरियों से छेड़खानी की। इस बार तीनों किशोरियों कार्रवाई की मांग को लेकर सीओ कार्यालय पहुंच गई। उन्होंने मामले की तहरीर सीओ को दी है।

थाना रजपुरा क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा आठ व सात की छात्राओं को रास्ते में कई दिनों से युवक परेशान कर रहे थे। कई बार किशोरियों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया, लेकिन चार दिन पहले फिर से किशोरियों से छेड़खानी की गई। इसी से तंग आकर तीनों किशोरियों ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। गुरुवार को फिर से तीनों किशोरियां स्कूल जा रही थी। रास्ते में वहीं युवक मिल गए और छेड़खानी करने लगे। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख युवक किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इस बार तीनों किशोरियों थाने के बजाए सीओ के पास पहुंच गई। मामले की तहरीर सीओ को दी गई। सीओ ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर किशोरियों को घर भेजा।

chat bot
आपका साथी