आपस में लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती भाजपा: धर्मेन्द्र

जागरण संवाददाता, गुन्नौर। बदायूं सासंद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में किसान परेशान है। गन्ना बकाया भुगतान के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मेहनत से जुट जाने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 11:54 PM (IST)
आपस में लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती भाजपा: धर्मेन्द्र
आपस में लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती भाजपा: धर्मेन्द्र

गुन्नौर : बदायूं सासंद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा लोगों के बीच नफरत फैलाने का काम करती है। योगी सरकार में किसान परेशान है। गन्ना बकाया भुगतान के लिए किसानों को भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मेहनत से जुट जाने का आह्वान किया।

रविवार को गुन्नौर के गांव ईसमपुर डांडा में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री प्रदीप यादव उर्फ गुड्डू यादव के परिवार पर ब्रहम ¨सह अनुरागी ने लिखी त्रिमूर्ति यदुवंश चरित्र एवं जीवन शैली पुस्तक का बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव ने विमोचन किया। कार्यकर्ताओं की भीड़ देख गदगद नजर आये सांसद ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनाव के समय किये गये वादों को पूरा नहीं किया। कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय कहा था कि किसानों को उनकी उपज का तीन गुना मूल्य दिया जायेगा। उनके गन्ने का भुगतान शीघ्र किया जाएगा लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों का गन्ना भुगतान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि शुगर मिलों पर वर्तमान वर्ष को तो छोड़ो बीते वर्ष का गन्ने का भुगतान मिलों पर 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का बकाया है। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीबों के खाते में 15 लाख रुपये भेजने की बात कही थी लेकिन किसी के खाते में 15 रूपये भी नहीं आए। उन्होंने कहा कि अब जनता का समय आया है कि वे आगामी लोकसभा में अपने वोट के माध्यम से भाजपा को सबक सिखाएगी। इसके अलावा असमोली विधायक ¨पकी यादव, राज्यसभा सदस्य विशम्भर प्रसाद निषाद ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष फिरोज खां, अनुज, सजंय यादव, राजीव यादव, प्रेमवती यादव पूर्व विधायक, अशोक कुमार उर्फ पप्पू यादव, ब्लाक प्रमुख, मुकेश यादव, रोहित यादव, मोहित यादव, सुनील यादव, दिनेश यादव, रघुराज यादव, राजीव यादव, अमित यादव, अमरीश यादव, रूपेश यादव, राजीव गोयल, पप्पू गुप्ता आदि रहे।

chat bot
आपका साथी