विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस

सदर बाजार थानाक्षेत्र के मोहल्ला नवीन नगर में सोमवार की देर रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता को जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Jul 2021 11:10 PM (IST) Updated:Wed, 14 Jul 2021 11:10 PM (IST)
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस
विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर दहेज हत्या का केस

सहारनपुर, जेएनएन। सदर बाजार थानाक्षेत्र के मोहल्ला नवीन नगर में सोमवार की देर रात एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। विवाहिता को जिला अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुजफ्फरनगर के खतौली थानाक्षेत्र के गांव नंगली निवासी गंगाराम ने अपनी बेटी कविता की शादी दो जुलाई 2020 को नवीन नगर निवासी हेमंत के साथ की थी। हेमंत एक कंपनी में नौकरी करता है। कविता की मां शिक्षा देवी का कहना है कि अतिरिक्त दहेज की मांग के लिए शादी के बाद से ही हेमंत और उसके परिवार ने बेटी का उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आरोप है कि सोमवार रात भी कविता ने मां को फोन पर आपबीती सुनाई। मां शिक्षा देवी का कहना है कि ससुरालियों ने उसकी हत्या करने के बाद बेटी को फंदे पर लटकाया गया है। इस संबंध में सदर बाजार थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह का कहना है कि मां शिक्षा देवी की तरफ से पति हेमंत और अन्य तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। नहीं थम रही लूटपाट, महिला से लूटा पर्स

सहारनपुर: शहर में लूटपाट करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है। दो दिन पहले एक ही दिन में दो महिलाओं के साथ हुई लूटपाट की वारदात को अभी पुलिस सुलझा भी नहीं पाई थी कि बुधवार को फिर एक महिला से पर्स लूट लिया गया। हलांकि दो दिन पहले बदमाशों ने सदर बाजार थानाक्षेत्र में वारदात की थी। बुधवार को कुतुबशेर थानाक्षेत्र में वारदात की है।

पुलिस इनकी तलाश कर रही है।

कुतुबशेर थानाक्षेत्र के मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी निखत पत्नी इरफान ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर अपनी बेटी नाबिया के साथ खरीददारी करने के लिए निकली थी। बकरीद की खरीदारी के लिए वह बाजार जा रही थी, जिस समय वह मिगलानी बिल्डिग के पास पहुंची तो बाइक पर तीन बदमाश आए और उन्होंने महिला का पर्स छीन लिया। महिला पैदल ही थी। महिला सड़क पर जा गिरी। उसने शोर मचाया, लेकिन आरोपित फरार हो चुके थे। महिला ने बताया कि पर्स में आठ हजार रुपये थे। जरूरी दस्तावेज और एटीएम था। वारदात के बाद निखत ने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुतुबशेर थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर ले ली गई है। जल्द ही मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश की जाएगी।

chat bot
आपका साथी