सत्य के प्रतिरूप महात्मा गांधी की प्रस्तुति पर गूंजी तालियां

गांधीजी की कहानी में कई प्रकार के छोटे-बड़े पपेट द्वारा अलग-अलग ²श्यों ने दर्शकों को जमकर हंसाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 11:06 PM (IST) Updated:Tue, 01 Oct 2019 06:23 AM (IST)
सत्य के प्रतिरूप महात्मा गांधी की प्रस्तुति पर गूंजी तालियां
सत्य के प्रतिरूप महात्मा गांधी की प्रस्तुति पर गूंजी तालियां

सहारनपुर जेएनएन। स्वच्छ भारत अभियान श्रृंखला के अंतर्गत स्पिक मैके एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त दादे पदुमजी के पपेट थियेटर द्वारा गांधीजी के जीवन पर आधारित सत्य के प्रतिरूप महात्मा गांधी की शानदार प्रस्तुति दी गई। गांधीजी की कहानी में कई प्रकार के छोटे-बड़े पपेट द्वारा अलग-अलग ²श्यों ने दर्शकों को जमकर हंसाया।

सोमवार को गांधी पार्क स्थित जनमंच सभागार में स्पिक मैके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कमिश्नर संजय कुमार, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा का युवाओं द्वारा स्वागत किया गया। कमिश्नर संजय कुमार ने कहा कि युवाओं से सिगल यू•ा प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा हर वर्ष एक पौधा लगाने का आग्रह किया। पपेट थियेटर की पहली प्रस्तुति पपेट द्वारा स्कूल के बच्चे रूप में अपने चाचा एवं बड़ों को प्लास्टिक की थैली प्रयोग न करने की प्रस्तुति से स्वच्छता का सन्देश दिया गया। मुख्य प्रस्तुति में गांधीजी के अफ्रीका में ट्रेन की यात्रा से विश्व आंदोलन बनाने की यात्रा, किस प्रकार काले गोरे का भेद करते हुए उन्हें रेलगाड़ी से उतार दिया गया था और उनकी इसी बात से एक आंदोलन बना, किस प्रकार अश्वेतों को केवल साफ-सफाई के लिए ही समझा जाता था और उन्हें बड़े तिरस्कार का सामना करना पड़ता था। अश्वेतों के इस मर्म को समझते हुए उन्होंने स्वयं झाडू उठाई और सत्यता एवं अहिसा के रास्ते पर चलते हुए पूरे विश्व को संदेश दिया। पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस अवसर पर नरगिस मालिक, फादर थरसिस, सिस्टर प्रिसिपल सोफिया,जेएस दुआ,अध्यापक महिदर पाल, शबाना, अंजू त्यागी एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चो को सांकेतिक रूप से कपड़े के बने थैले देकर प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया। बाद में कमिश्नर द्वारा इशारा पपेट थिएटर के कलाकारों विवेक कुमार, पवन वाघमारे, मो.शमीम, शम्सुल, नीति कुमारी, एवं कुमारी यादव को स्मृति चिन्ह् भेंट किए। संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा ने कहा कि अभियान में सभी विद्यालय स्पिक मैके के साथ मिलकर स्वच्छ भारत की परिकल्पना को सफल बनाएं। स्पिक मैके अध्यक्ष चंदना जैन ने बताया कि अभियान में सभी विद्यालय एवं शिक्षक सहयोग कर रहे है। कार्यक्रम के संयोजन में शैफाली मल्होत्रा व समन्वयक पंकज मल्होत्रा का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी