सौतेली मां को पीट-पीटकर मार डाला

देवबंद कलयुगी पुत्र ने अपने साथी के साथ मिलकर सौतेली मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार ि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 11:28 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 11:28 PM (IST)
सौतेली मां को पीट-पीटकर मार डाला
सौतेली मां को पीट-पीटकर मार डाला

देवबंद: कलयुगी पुत्र ने अपने साथी के साथ मिलकर सौतेली मां को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपितों ने शव काफी दूर तक घसीटते हुए सीढि़यों पर फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

शुक्रवार को मोहल्ला पठानपुरा बेरियान निवासी तनवीर अपनी दूसरी पत्नी हुमा उर्फ तबस्सुम (36) के साथ रहता था, जबकि उसकी पहली पत्नी अफरोज मोहल्ला सराय पीरजादगान में रहती है। बताते हैं कि तनवीर का पुत्र अजीमुलशान (18) अपने एक अन्य साथी के साथ सौतेली मां हुमा उर्फ तबस्सुम के घर पहुंचा। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। तैश में आरोपित ने हुमा को बेरहमी से पीटना आरंभ कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को भी मौके से ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित अजीमुलशान की मां अफरोजा को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ अजय शर्मा ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि मामला गृह कलह का है। तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बेरहमी से किया कत्ल

सौतेली मां के सिर पर पलंग के पावों से पीट-पीटकर हत्या कर देने से घर की छत, सीढि़यां व कमरे में खून बिखरा पड़ा था। खून देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता था कि हत्या कितनी बेरहमी से की गई है। पुलिस ने खून से सना पलंग का पाया भी कब्जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी