प्रदेशीय हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता को खिलाड़ी चयनित

डा.आंबेडकर स्टेडियम में हुआ चयन जासं सहारनपुर प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी एवं जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया। सोमवार को गांधी पार्क स्थित डा.आंबेडकर स्पोटर्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन उप क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 10:29 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:11 AM (IST)
प्रदेशीय हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता को खिलाड़ी चयनित
प्रदेशीय हॉकी व कबड्डी प्रतियोगिता को खिलाड़ी चयनित

सहारनपुर जेएनएन। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी एवं जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया। सोमवार को गांधी पार्क स्थित डा.आंबेडकर स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन उप क्रीड़ा अधिकारी की देखरेख में कराया गया।

जूनियर बालक कबड्डी टीम में अजय मलिक, सचिन कुमार, रितुल बालिया, विश्वास बालियान, उदयवीर, आर्यन, रूबल मेहरवाल, अनुभव राठी, नितिन, सागर बालियान, प्रांजल बालियान, सागर का चयन हुआ। चयनकर्ताओं में ईश्वरपाल मुखिया व संजीव कुमार शामिल रहे। सब जूनियर बालक हॉकी में आकाश कुमार, आयुष गोडियाल, गौतम गोडियाल, साहिल कुमार, विशाल कश्यप, पारसमणि शर्मा, मनीष कुमार, उज्जवल कश्यप, शाहिद अफरीदी, रोहित पाल, रितिक पाल, मनीष कश्यप, विशाल कुमार, वासु रावत, गुरुदास, नोमान अहमद चयनित हुए। चयनकर्ताओं में नीरपाल सिंह, फुरकान अहमद, निखिल कुमार, अशोक कुमार, मो.आसिफ, शालिनी रावत शामिल रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, अब्दुल अहद, संजीव कुमार, जयेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी