पर्यावरण सुरक्षा को रेलवे कर्मियों ने पौधे लगाए

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए रेलवे कर्मचारियों ने पौधारोपण अभियान को गति देते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का भरोसा दिया। रेलवे कर्मचारियों के फेसबुक यंगीस्तान ग्रुप द्वारा शुक्रवार को रेलवे कालोनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित कई स्थानों पर पौधे लगाए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 10:53 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 10:53 PM (IST)
पर्यावरण सुरक्षा को रेलवे कर्मियों ने पौधे लगाए
पर्यावरण सुरक्षा को रेलवे कर्मियों ने पौधे लगाए

सहारनपुर, जेएनएन। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए रेलवे कर्मचारियों ने पौधारोपण अभियान को गति देते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का भरोसा दिया। रेलवे कर्मचारियों के फेसबुक यंगीस्तान ग्रुप द्वारा शुक्रवार को रेलवे कालोनी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सहित कई स्थानों पर पौधे लगाए। विद्यालय में ग्रुप की रेणु झा, विपिन मीणा, अवतार सिंह, अश्वनी कुमार, रजनी, कैलाश, निशा, अरुण, राजकुमार मौर्य, चंद्रप्रताप ने वार्डन गुलशन मीरा के साथ पौधे लगाए। नीम, जामुन, आम, गुलमोहर आदि के पौधे लगाए गए। ग्रुप के सदस्यों को वार्डन द्वारा पौधों की सुरक्षा और देखभाल का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ग्रुप ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छी पहल की है।

chat bot
आपका साथी