सहारनपुर में अपहरण के बाद प्रधानाचार्य की हत्या, मांगी थी दो लाख की फिरौती

सहारनपुर के थाना बडगांव क्षेत्र में कल देर रात पैरामाउंट स्कूल के प्रधानाचार्य का अपहरण कर लिया गया। दो लाख की फिरौती ना देने पर किडनैपर ने प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 03 Aug 2018 09:53 AM (IST) Updated:Fri, 03 Aug 2018 12:40 PM (IST)
सहारनपुर में अपहरण के बाद प्रधानाचार्य की हत्या, मांगी थी दो लाख की फिरौती
सहारनपुर में अपहरण के बाद प्रधानाचार्य की हत्या, मांगी थी दो लाख की फिरौती

सहारनपुर (जेएनएन)। कांवड़ यात्रा के कारण बढ़ी सुरक्षा के बीच भी बेखौफ बदमाशों ने प्रधानाचार्य का अपहरण करने के बाद उनकी हत्या कर दी। प्रधानाचार्य का कल रात अपहरण किया गया था। इसके बाद दो लाख रुपया फिरौती मांगी थी।

सहारनपुर के थाना बडगांव क्षेत्र में कल देर रात पैरामाउंट स्कूल के प्रधानाचार्य का अपहरण कर लिया गया। इसके बाद दो लाख की फिरौती ना देने पर किडनैपरों ने प्रधानाचार्य की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने गांव मोरा के जंगल से शव बरामद कर लिया है। देर रात ही प्रधानाचार्य सहित प्रधानाचार्य सहित दो अन्य की बाइक लावारिस हालत में बरामद हो चुकी थी। अपहरण व हत्या की सूचना के बाद हड़कंप मच गया आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

गांव बालू माजरा निवासी सुभाष कुमार का बडग़ांव में पैरामाउंट के नाम से स्कूल है। अन्य दिनों की तरह कल रात नौ बजे सुभाष अपनी बाइक से घर लौट रहे थे कि अचानक रास्ते में उनका अपहरण हो गया। देर रात तक सुभाष जब घर ना पहुंचा तो परिवार के लोग उसकी तलाश में लग गए मगर इसी बीच सुभाष के मोबाइल से परिवार के लोगों को दो लाख की फिरौती का फोन आ गया।

अपहरण की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया इंस्पेक्टर बडग़ांव संजीव कुमार मैं फोर्स सुभाष की तलाश में जुट गए। गांव के सुनसान रास्ते पर रात करीब 12:00 बजे सुभाष की बाइक व दो अन्य बाइक लावारिस हालत में बरामद सुबह 4:00 बजे सुभाष के मोबाइल की लोकेशन मुजफ्फरनगर-सहारनपुर बॉर्डर पर थी जिसके बाद मोबाइल बंद हो गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सुभाष कश्यप का शव जंगल में मिला है। गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। उनका कहना है कि हत्या के पीछे फिरौती की रकम का ना मिलना या कोई और कारण है इसका इसकी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर एसपी देहात पहुंच गए हैं।

 
chat bot
आपका साथी