मुफ्त मिलेगी नवीन गर्भ निरोधक गोली व इंजेक्शन

देवबंद (सहारनपुर) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम आयोि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 09:33 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 09:33 PM (IST)
मुफ्त मिलेगी नवीन गर्भ निरोधक गोली व इंजेक्शन
मुफ्त मिलेगी नवीन गर्भ निरोधक गोली व इंजेक्शन

देवबंद (सहारनपुर) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें महिलाओं को परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी दी गई।

शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विक्रम ¨सह पुंडीर ने नवीन गर्भ निरोधक गोली छाया व इंजेक्शन अंतरा का शुभारंभ कराया। इस दौरान डा. विक्रम पुंडीर ने बताया कि अंतरा इंजेक्शन प्रत्येक तीन माह में एक बार तथा छाया गोली प्रारंभिक तीन महीनों में दो बार खाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि देवबंद अस्पताल में यह दोनों सुविधाएं निश्शुल्क उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान चार महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगाया गया। साथ ही गर्भ निरोधक गोली छाया का वितरण किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज ¨सह, आदेश पंवार, विजय ¨सघल, र¨वद्र कुमार, पार्वती, पूनम त्यागी, शहजाद अली आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी