¨जदा किसान को ही करा दिया मृत घोषित

गंगोह (सहारनपुर) : एक गन्ना किसान स्वयं को ही ¨जदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 10:54 PM (IST)
¨जदा किसान को ही करा दिया मृत घोषित
¨जदा किसान को ही करा दिया मृत घोषित

गंगोह (सहारनपुर) : एक गन्ना किसान स्वयं को ही ¨जदा साबित करने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है। गन्ना कामगार की लापरवाही के शिकार किसान को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है।

गांव आलमपुर निवासी किसान पिरथी पुत्र नर ¨सह सैनी उत्तम शुगर मिल शेरमऊ को गन्ना देने वाला किसान है। बताया गया कि इस पूरे गन्ना सत्र में उसके पास मात्र एक पर्ची ही आयी। परेशान किसान ने जब पड़ताल की तो पता चला कि गन्ना कामगार ब्रिजेश की रिपोर्ट के आधार पर उसकी मृत्यु हो जाने के चलते गन्ना आपूर्ति की पर्ची भेजनी बंद कर दी गई है। इसके बाद से पीडि़त किसान स्वयं को जिन्दा साबित करने के लिए लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। मगर उसकी कहीं सुनवाई नही हो पा रही है।

सहकारी गन्ना समिति सरसावा के सचिव को सौंपे गये ज्ञापन में किसान पृथ्वी ¨सह ने लिखा है कि उसका कृषक कोड संख्या 71086 और गन्ना ढुलाई केन्द्र शेरमउ शुगर गेट है।प्रमाणपत्र प्रस्तुत करते हुए स्वयं को जीवित दर्शाते हुए पर्ची जारी कराने की मांग की । मगर कोई सुनवाई न होने पर मृत घोषित किसान पिरथी ने तहसील मुख्यालय नकुड में 20 मार्च मंगलवार को जिलाधिकारी पीके पाण्डेय की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार की थी। जिलाधिकारी ने किसान को अतिशीघ्र उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। मगर अभी तक उसकी समस्या का समाधान नही हो सका है।

chat bot
आपका साथी