बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान : चौ. अर्जुन सिंह

देवबंद में रालोद के पश्चिम प्रदेश सचिव चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सरकार किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ही नहीं दिला पाई है जिसके चलते किसान परेशान हाल बने हुए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 07:02 PM (IST)
बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान : चौ. अर्जुन सिंह
बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान परेशान : चौ. अर्जुन सिंह

सहारनपुर, जेएनएन। देवबंद में रालोद के पश्चिम प्रदेश सचिव चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। सरकार किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान ही नहीं दिला पाई है, जिसके चलते किसान परेशान हाल बने हुए हैं।

शुक्रवार को भायला रोड स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में चौ. अर्जुन सिंह ने कहा कि धान क्रय केंद्रों के सुचारू रूप से नहीं चलाए जाने से किसानों को उनकी फसल का आधा दाम भी नहीं मिल रहा। इतना ही नहीं पराली जलाने के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कहा कि क्या चीनी मिलों, कोल्हुओं समेत अन्य दूसरी फैक्ट्रियों की चिमनियों से निकलते धुएं से प्रदूषण नहीं फैलता। अगर ऐसा है तो फिर किसानों की पराली जलने से फैले धुएं से प्रदूषण क्यों फैल रहा है।

पूर्व नगराध्यक्ष जाहिद हसन ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा बनाए गए अंडरपास जी का जंजाल बने हुए हैं। इनके स्थान पर ओवरब्रिज बनाए जाने चाहिए। इस मौके पर भूरा मलिक, सचिन चौधरी, रमेश चौहान, धनवीर चौधरी, मौ. इकराम, साबुद्दीन, ऋषिपाल, अनिल सैनी, प्रीतम सैनी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी