भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू तोमर का धरना

भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम पर विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध धन वसूली का आरोप लगाते हुए उसके कार्यालय पर पर धरना दिया। भाकियू ने मांग की है कि बिजली विभाग द्वारा किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाएं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 10:39 PM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 05:10 AM (IST)
भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू तोमर का धरना
भ्रष्टाचार के विरोध में भाकियू तोमर का धरना

सहारनपुर जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट ने विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम पर विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से अवैध धन वसूली का आरोप लगाते हुए उसके कार्यालय पर पर धरना दिया। भाकियू ने मांग की है कि बिजली विभाग द्वारा किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लिए जाएं।

भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को अनेक किसान पेपर मिल रोड स्थित विद्युत विभाग के विजिलेंस कार्यालय पर पहुंचे और दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक चले धरने पर किसानों ने आरोप लगाए कि विजीलेंस टीम में शामिल लोग किसानों व आम लोगों के घरों पर जाकर बिजली चोरी का भय दिखाकर उनका उत्पीड़न कर अवैध धन वसूली करते हैं। बाद में किसानों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में मुजफ्फरनगर रोड पर गांव कोलकी कलां में बन रहे टोल प्लाजा को अवैध बताते हुए उसे हटवाने, धान की सरकारी खरीद केंद्र शुरू कराने आदि की मांग की। धरने पर नवीन त्यागी, अशोक त्यागी, मास्टर सत्यपाल, धनवीर सिंह, रविद्र चौहान, नवाब प्रधान, रईस अहमद, अजय पुंडीर, अनिल राणा, नसीब अहमद, एहतेशाम आदि रहे।

chat bot
आपका साथी