छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने लगाई फांसी

बड़गांव (सहारनपुर): गांव के ही एक युवक की छेड़छाड़ से परेशान बीए की छात्रा ने छत के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 10:56 PM (IST)
छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने लगाई फांसी
छेड़छाड़ से आहत छात्रा ने लगाई फांसी

बड़गांव (सहारनपुर): गांव के ही एक युवक की छेड़छाड़ से परेशान बीए की छात्रा ने छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता ने युवक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने शव डाक्टरी परीक्षण को जिला चिकित्सालय भेजा है।

गांव चिराउं निवासी बीए द्वितीय की छात्रा का शव सोमवार सवेरे अपने घर में पंखे से लटका मिला। पिता द्वारा थाने पर दी गई तहरीर में कहना है कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे परेशान होकर उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली। तहरीर में अतुल पुत्र धर्मवीर को नामजद किया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि अभी मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

chat bot
आपका साथी