अक्का रायपुर में ठंड से वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुजुर्गो के लिए ठ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Jan 2018 01:47 AM (IST) Updated:Sun, 14 Jan 2018 01:47 AM (IST)
अक्का रायपुर में ठंड से वृद्ध की मौत
अक्का रायपुर में ठंड से वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : ठंड का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुजुर्गो के लिए ठंड जानलेवा साबित हो रही है। न्यूनतम तापमान नए रिकार्ड बना रहा है। पिछले तीन दिनों से रात का तापमान चार और छह डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव अक्का रायपुर के रहने वाले 60 वर्षीय श्याम लाल पुत्र जागन सिंह शुक्रवार की रात आठ बजे बिस्तर पर सो गए थे। ठंड की वजह से उनकी कंपकपी छूट रही थी। बहू ने उनके पास अंगीठी भी रखी, लेकिन उसका असर भी कुछ देर बाद खत्म हो गया। सुबह चार बजे जब महिला उठी तो वृद्ध का मुंह खुला हुआ था। उसने हिलाकर देखा तो कोई आवाज नहीं आई। महिला का शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। चिकित्सक को बुलाया गया तो उसने मृत घोषित कर दिया। दो दिन के दौरान मूंढापांडे में दूसरे दिन ये दूसरी मौत है। नाजरपुर की रहने वाली 58 वर्षीय नरायण देई की भी शुक्रवार सुबह छह बजे ठंड से मौत हो गई थी।

chat bot
आपका साथी