सपा और कांग्रेस सिक्के के दो पहलू

सपा और कांग्रेस सिक्के के दो पहलू

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 11:01 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 11:01 PM (IST)
सपा और कांग्रेस सिक्के के दो पहलू
सपा और कांग्रेस सिक्के के दो पहलू

रामपुर : पूर्व मंत्री हाजी निसार हुसैन के पुत्र मुस्तफा हुसैन ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में कोई भेद नहीं हैं। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू के समान हैं। सपा व कांग्रेस के नेताओं ने हमेशा ही लोकतंत्र में आवाज उठाने वालों का गला घोंटा है। प्रेस को जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि सपा व कांग्रेस का मकसद गरीब किसानों व मजलूम लोगों के साथ इंसाफ करना नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का साथ देना है। लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली में षड्यंत्र रचकर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं ने समाजवादी पार्टी से साठगांठ कर रामपुर में भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा को हराने के लिए पूरी ताकत लगाई थी।

chat bot
आपका साथी