महासमर :: आजम खां व सम्भल के सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी और ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार के साथ पूर्व विधायक बिना भारद्वाज कोतवाली पहुंची। सम्भल के सपा जिलाध्यक्ष द्वारा भाजपा उम्मीदवार पर दिए बयान के खिलाफ कोतवाली में सपा महासचिव मोहम्मद आजम खां और सम्भल के सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए प्रशिक्षण पर आए आईपीएस सौरभ दीक्षित को तहरीर दी।आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा की रामपुर लोकसभा प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा व अन्य भाजपा महिला कार्यकत्रियों के बारे में अत्यंत अश्लील बयानबाजी की थी। उनको लेकर बेहद आपत्तिजनक अश्लील शब्दों का प्रयोग किया । इससे भाजपा महिला कार्यकत्रियों के साथ क्षेत्र की समस्त महिलाओं और देश की आधी आबादी के मान-सम्मान तथा उनकी आत्मा को मानसिक आघात पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 06:27 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:27 PM (IST)
महासमर :: आजम खां व सम्भल के सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
महासमर :: आजम खां व सम्भल के सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर

मिलक, जासं : भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी और ब्लाक प्रमुख अर्चना गंगवार के साथ पूर्व विधायक बिना भारद्वाज ने कोतवाली पहुंचकर सपा नेताओं के ख्,िालाफ तहरीर दी है।

भाजपा उम्मीदवार को लेकर दिए बयान के खिलाफ कोतवाली में सपा महासचिव आजम खां और सम्भल के सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए आईपीएस सौरभ दीक्षित को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि उन्होंने भाजपा की रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी जयाप्रदा नाहटा व अन्य भाजपा महिला कार्यकत्रियों के बारे में अत्यंत अश्लील बयानबाजी की थी। उनको लेकर बेहद आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। इससे भाजपा महिला कार्यकत्रियों के साथ क्षेत्र की समस्त महिलाओं और देश की आधी आबादी के मान-सम्मान तथा उनको मानसिक आघात पहुंचा है। अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले फिरोज खां और आजम खां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। सौरभ ने बताया कि उपरोक्त प्रकरण में सम्भल कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। वहां मुकदमा दर्ज होने के कारण यहां पर मुकदमा दर्ज नहीं किया जा सकता।

chat bot
आपका साथी