भाजपा सरकार किसानों के हित में कर रही काम

बिलासपुर : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने कहा कि प्रदेश क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:03 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:03 PM (IST)
भाजपा सरकार किसानों के हित में कर रही काम
भाजपा सरकार किसानों के हित में कर रही काम

बिलासपुर : प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं ¨सचाई राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हित में काम कर रही है। कहा कि हमें जानकारी मिली है कि हमारे क्षेत्र के किसान निजी नलकूप को लेकर परेशान हैं। कहा कि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, जो भी किसान नलकूप से ¨सचाई कर रहे हैं। वे किसान विद्युत विभाग के अधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराएं। कहा कि इसके बाद यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी ने किसान भाइयों को परेशान करने या उनसे गलत व्यवहार करने का प्रयास किया तो, उस अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि हमारे क्षेत्र के किसान बेखौफ होकर खेती-किसानी करें। उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देगी। उधर, राज्यमंत्री के मीडिया प्रभारी अजय तिवारी ने बताया कि इस संबंध में राज्यमंत्री बल्देव ¨सह औलख ने संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी