आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू

By Edited By: Publish:Thu, 18 Sep 2014 10:15 PM (IST) Updated:Thu, 18 Sep 2014 10:15 PM (IST)
आगरा के लिए सीधी बस सेवा शुरू

रामपुर । अब आगरा के यात्रियों को रामपुर से सीधे बस मिल सकेगी। इसके लिए विभाग की ओर से तीन नई बस सेवाएं शुरू की गई हैं। इनमें एक बस सीधे आगरा जाएगी, जिसका समय सुबह सात बजे निर्धारित किया गया है।

जिले में यातायात संसाधनों का अभाव है। मथुरा, आगरा समेत तमाम प्रमुख स्थानों के लिए सीधे बस नहीं चलती हैं, जिस कारण रामपुर के यात्रियों को मुरादाबाद या बरेली से बसें पकड़नी पड़ती हैं। विभाग ने यात्रियों के लिए अब आगरा जाने की समस्या का समाधान कर दिया है। इसके लिए आगरा समेत रूपैड़िया और दिल्ली के लिए नई सेवाएं शुरू की गई हैं। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से शुरू की गई आगरा की बस का समय सुबह सात बजे निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एक बस सेवा वाया दिल्ली रूपैड़िया के लिए शुरू की गई है। यह बस रामपुर से सुबह दस बजे चलेगी, जबकि शाम को पांच बजे दिल्ली से रूपैड़िया के लिए बस चलेगी। रूपैड़िया से बस की वापसी का समय सुबह नौ बजे रखा गया है, जो दिल्ली होते हुए रामपुर आएगी। वहीं, दिल्ली के लिए एक और नई बस सेवा शुरू की है। इसके तहत नई बस रामपुर से सुबह साढ़े छह बजे से चलाई जाएगी। यह बस चन्दौसी और सम्भल होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके वर्मा ने बताया कि यात्रियों की काफी समय से आगरा के लिए बस चलाने की मांग की जा रही थी, जिसे अब शुरू कर दिया गया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो बसों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

chat bot
आपका साथी