झुलसने से महिला की संदिग्ध हालात में मौत

संसू, खीरों (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के गांव पाहो में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 09:16 PM (IST)
झुलसने से महिला की संदिग्ध हालात में मौत
झुलसने से महिला की संदिग्ध हालात में मौत

संसू, खीरों (रायबरेली) : थाना क्षेत्र के गांव पाहो में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता झुलस गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पाहो निवासी प्रियंका जायसवाल (28) पत्नी पवन जायसवाल शनिवार रात खाना बना रही थी। घर पर उसकी एक वर्षीय बेटी वैष्णवी अपने पिता पवन जायसवाल के पास लेटी थी। बिजली चले जाने पर उसने दीपक जलाया। उसके कपड़े दीपक की लौ की चपेट में आ गये और जलने लगी। चीख-पुकार सुनकर दौड़े पति ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। ग्रामीणों की मदद से पवन ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत नाजुक होने पर लखनऊ भेज दिया गया। जहां सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिस समय यह घटना हुई उस समय प्रियंका और उसका पति पवन ही घर पर थे। सास शिव देवी अपनी ननद असंद्रा बाराबंकी निवासिनी धर्मादेवी के यहां दवा लेने गयी थी। देवर शुभम अपने दोस्तों के साथ किसी काम से खीरों गया था। घटना की सूचना पाकर मृतका के पिता देवीगंज हैदरगढ़ निवासी मनोज कुमार व उसकी मां भी मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ¨सह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।

chat bot
आपका साथी