खेतों में जलाई पराली, हिरासत में चार किसान

सलोन (रायबरेली) बढ़ते प्रदूषण पर शासन सख्त है। कड़े निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं में सबसे अहम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 11:35 PM (IST)
खेतों में जलाई पराली, हिरासत में चार किसान
खेतों में जलाई पराली, हिरासत में चार किसान

सलोन (रायबरेली): बढ़ते प्रदूषण पर शासन सख्त है। कड़े निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं में सबसे अहम आदेश पराली जलाने में रोक का है। बावजूद इसके कुछ किसान इस पर अमल नहीं कर रहे हैं। सलोन और नसीराबाद में ऐसा करने वाले चार किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अब इनके खिलाफ कानूनी की तैयारी चल रही है। वहीं दो अन्य किसानों के खिलाफ एफआइआर लिखाई गई है।

सलोन कोतवाली क्षेत्र में रविवार की शाम सलोन-धरई मार्ग पर खेतों में पराली जलाई जा रही है। जिसकी सूचना कहीं से एसडीएम आशीष सिंह को मिल गई। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस मौके पर पहुंची और अशोक निवासी नगर पंचायत सलोन, गिरजा शंकर निवासी रामनगर रसूलपुर, छिटई निवासी चकभीरा व छोटे लाल कोड़रा धरई को हिरासत में ले लिया। वहीं नसीराबाद में भी पराली जलाने पर क्षेत्र के दो किसानों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। एसडीएम ने बताया कि खेतों में पराली जलाने को लेकर शासन ने पूरी तरह रोक लगा दी है। इसके बाद भी अगर कोई पराली जलाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी