बिजली का संकट नहीं हुआ दूर, 48 घंटे से उपभोक्ता परेशान

रायबरेली तेलियाकोट पावर हाउस के ट्रांसफार्मर के जलने के कारण पैदा हुए बिजली संकट

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jun 2022 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 30 Jun 2022 11:38 PM (IST)
बिजली का संकट नहीं हुआ दूर, 48 घंटे से उपभोक्ता परेशान
बिजली का संकट नहीं हुआ दूर, 48 घंटे से उपभोक्ता परेशान

रायबरेली : तेलियाकोट पावर हाउस के ट्रांसफार्मर के जलने के कारण पैदा हुए बिजली संकट से दूसरे दिन भी निजात नहीं मिली। दो घंटे तो कहीं पर रात में चार घंटे बिजली मिली। पिछले 48 घंटे से उपभोक्ता परेशान है। बारिश के शुरुआती दिनों में यह हाल है तो आगे क्या होगा, यह सोच शहर वासियों का दिल बैठा जा रहा है।

तेलियाकोट बिजली उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात जल गया था। इसके बाद राजघाट, कैलाशपुरी, सुभाष चंद्र बोस नगर समेत इलाके के अन्य गांवों को बुधवार की शाम तक बिजली नहीं मिली। करीब 24 घंटे बाद देर रात दूसरी लाइनों से जोड़कर आपूर्ति का प्रयास किया गया। इसमें किसी को दो घंटे तो किसी को चार घंटे बिजली नसीब हुई। ऐसे में पेयजल समस्या से तो निजात मिल गई थी, लेकिन गर्मी से नगरवासियों को बेहाल कर दिया। अधीक्षण अभियंता विवेक अग्रवाल ने बताया कि मऊ से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है। जल्द ही वह यहां पहुंच जाएगा। इसके बाद उसे लगाया जाएगा। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। फिर भी उम्मीद है कि शनिवार की सुबह तक व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगी।

इनसेट बिजली की समस्या से जूझ रहे 90 हजार ग्रामीण

ऊंचाहार : बुधवार की रात हुई बारिश के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई। अमावां, रघूपुर, डलमऊ से आने वाली 33 केवी की लाइन में रात करीब 12 बजे खराबी आ गई। कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद तहसील उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल की। इसी बीच उपकेंद्र की सीटी में खराबी आ गई, जिससे आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। वहीं जमुनापुर बिजली उपकेंद्र की 33 केवी लाइन की गड़बड़ी गुरुवार की शाम तक दूर नहीं हो सकी। जेई संजय कुमार ने बताया कि फाल्ट को खोजा जा रहा है। उसे दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी।

chat bot
आपका साथी