रायबरेली में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे और गोली चलाने का आरोप

रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर हुआ जानलेवा हमला अभी तक दर्ज नहीं हुआ मुकदमा।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 12:45 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 12:45 PM (IST)
रायबरेली में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे और गोली चलाने का आरोप
रायबरेली में कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे और गोली चलाने का आरोप

रायबरेली, जेएनएन। जिले लालगंज क्षेत्र में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर रविवार की रात कुछ लोगों ने हमला कर दिया। किसी तरह कांग्रेस नेता अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहे। उन्होंने फायरिंग का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह है घटना  

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बृजेंद्र नगर मजरे धनाभाद निवासी राघवेंद्र सिंह युवा कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष हैं। राघवेंद्र सिंह का कहना है कि रविवार की रात वह अपने ननिहाल खीरों थाना क्षेत्र के बरी गांव से वापस घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ उनके बच्चे थे और मौसी भी कार में थी। आरोप है कि लालगंज-दुकनहा रोड पर मेरुई के रहने वाले दो लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने लाठी-डंडों से उनके साथ मारपीट की। मारने के लिए की गोली भी चलाई। किसी तरह वह अपनी और अपने परिवार की जान बचाकर वहां से भागे। कांग्रेस नेता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। फिलहाल पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

chat bot
आपका साथी