मुद्दों से बच रही भाजपा, उसे घेरना जरूरी : प्रमोद

लालगंज (रायबरेली) दीवार पर लिखी इबारत साफ है यह भाजपा जानती है। इसीलिए वह 2014 के मुद्दों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 11:45 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 11:45 PM (IST)
मुद्दों से बच रही भाजपा, उसे घेरना जरूरी : प्रमोद
मुद्दों से बच रही भाजपा, उसे घेरना जरूरी : प्रमोद

लालगंज (रायबरेली): दीवार पर लिखी इबारत साफ है, यह भाजपा जानती है। इसीलिए वह 2014 के मुद्दों से बच रही है, लेकिन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इन्ही मुद्दों के साथ भाजपा को घेरना है। यही पार्टी का मूल मंत्र है। यह बात राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने लालगंज में पत्रकारों से कही। कहा कि नेहरू-गांधी परिवार कार्यकर्ताओं को जो सम्मान देता है वह अन्य किसी पार्टी में नहीं मिलता। होली मिलन के बहाने कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श भी होता है। चुनाव नेता नहीं कार्यकर्ता जीतता है। यदि कार्यकर्ताओं के संगठन का स्वरूप रायबरेली व अमेठी जैसा अन्य जिलों में हो जाए तो पार्टी और मजबूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 का चुनाव परिणाम स्पष्ट है। प्रधानमंत्री की पांच साल की वादाखिलाफी, असफलता, देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी, सर्वाधिक बेरोजगारी, नोटबंदी, जीएसटी, महंगाई व आतंकवाद के सामने घुटने टेकना मोदी सरकार के पतन को सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर दीपेंद्र गुप्ता, अनूप वाजपेई, माधव वाजपेई, महेश शर्मा, दिनेश दीक्षित, राकेश भदौरिया, बाबुल हसन, विशाल शर्मा, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।

पांचवां चुनाव पांच लाख के पार का नारा

डलमऊ : कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कार्यकर्ताओं में जमकर जोश भरा। पड़वा नाला मैदान में कार्यकर्ताओं के बीच पांचवां चुनाव पांच लाख के पार का नारा देते हुए कहा कि जिले में इस बार लीड पांच लाख से अधिक की होगी। उन्होंने कहा कि आप के पास कोई भी भाजपाई आए तो 2014 के किए वादे के बारे में जरूर पूछें। सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने एनडीए सरकार पर रायबरेली के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि यूपीए सरकार के दौरान ही लालगंज में विश्वस्तरीय रेलकोच कारखाने का निर्माण, एम्स, जिले को विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गो से जोड़ना, रिग रोड, निफ्ट आदि की सौगात दी गई।

chat bot
आपका साथी