हत्या कर कुएं में फेंका युवक का शव

संसू, कुंडा : मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाला की बाजार में सोमवार को दोपहर कुएं में एक युवक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Apr 2018 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 09 Apr 2018 11:41 PM (IST)
हत्या कर कुएं में फेंका युवक का शव
हत्या कर कुएं में फेंका युवक का शव

संसू, कुंडा : मानिकपुर थाना क्षेत्र के लाला की बाजार में सोमवार को दोपहर कुएं में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या करके शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

लाला की बाजार के लोगों ने सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे कुएं में एक युवक का शव देखा तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसे जानकारी हो रही थी, वह भागा-भागा कुएं के पास पहुंच रहा था। सूचना मिलते ही एसओ सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकला। मृतक के शरीर पर एक शर्ट, शर्ट के ऊपर नीली टी शर्ट, फुल पैंट था। युवक की जेब में बिना रिफिल के तीन पेन, एक सुर्ती की छोटी डिबिया भी मिली है।

मौके पर जुटे लोगों ने मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक चली मशक्कत के बाद भी पहचान नहीं हो सकी। मौके पर जुटे लोग चर्चा कर रहे थे कि युवक की हत्या कर शव रात के अंधेरे में कुएं में फेंककर हत्यारे भाग निकले। एसओ सुरेश सैनी का कहना है कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी