आश्रय गृह प्रकरण में तेज हुई पुलिस की जांच

जासं, प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के दो स्वाधार महिला आश्रय गृहों के प्रकरण की जांच पुलि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 11:28 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 11:28 PM (IST)
आश्रय गृह प्रकरण में तेज हुई पुलिस की जांच
आश्रय गृह प्रकरण में तेज हुई पुलिस की जांच

जासं, प्रतापगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के दो स्वाधार महिला आश्रय गृहों के प्रकरण की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। संबंधित चौकी इंचार्जो को दर्ज रिपोर्ट की विवेचना बारीकी से करने को कहा गया है।

काली सूची में जा चुकी जागृति संस्था के स्वाधार गृह में नौ और अचलपुर में मैक्सन द्वारा संचालित स्वाधार गृह में 11 महिलाओं के नाम फर्जी ढंग से दर्ज कर लिए गए थे। डीएम शंभु कुमार ने छापा मारा तो यह मामला पकड़ा गया। उन्होंने जांच कराई तो बड़े पैमाने पर सरकारी अनुदान का गोलमाल किया जाना सामने आया। इसके बाद शासन के निर्देश पर दोनों संस्था संचालकों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। अब इस प्रकरण में पुलिस मुख्य भूमिका में आ गई है। मुकदमे की विवेचना चौकी प्रभारी अखिलेश प्रसाद और सुशील मिश्रा कर रहे हैं। इसकी निगरानी सीओ सिटी अंजनी राय के जिम्मे है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच जारी है। संबंधित अभिलेख संबंधित विभाग से मांगे गए हैं।

chat bot
आपका साथी